"अकेलेपन का मुखौटा, चाँदनी की चुप्पी और एक अनकहा प्रेम: एक आत्मस्वीकृति की रात" || Megh, immersed in the attraction of Ila, has forgotten the crops growing in the field..!

0

चाँद, मुखौटा और अकेलापन: जब शब्दों में छुपा होता है खुद का ही डर

    बात शुरू कहाँ से करनी है, वहां यदि क्षोभ आड़े आ रहा हो तो क्या हुआ.. मुबारक हो अकेलापन रास आ रहा है..!!! यह कतई जरूरी नही है कि सदा ही उमंग और उत्साह में रहना है.. तुम्हे पता है प्रियंवदा ! मैं कई बार अकेलापन चाहता हूं, पता नही मैं कुछ ज्यादा ही सोचता हूं.. मुझे अकेलापन पसंद भी है और तुम्हारा साथ भी मुझे चाहिए.. फिर अकेलापन हुआ कहाँ? शायद वहीं की मैं स्वयं पर निर्भर नही रह पा रहा हूं.. तुमसे कह तो रहा हूँ पर भय भी है.. 


प्रियंवदा के सामने अपने भय का स्वीकार

    मेरे प्राकट्य का.. मेरी वास्तविकता के प्राकट्य का, मेरे कलुषित स्वरूप के प्राकट्य का.. मुखौटे के पीछे छिपे घिनौनेपन के प्राकट्य का.. सम्पूर्ण शुद्धता किस में होती है.. नही होती। हर कोई अपने रहस्यों को अनुजागर ही रखता है। लेकिन मैं ! मेरे रहस्य तुम्हे पता है.. कुछ तो सबके सामने रखे है पर कुछ पन्ने जो तुम्हारे पास अप्रकाशित, अंधेरे में पड़े है वह किसी दिन भय तो खड़ा नही करेंगे ? मैं चाहता हूं कि मेरा मुखौटा ही मेरी पहचान हो.. इस मुखौटे के पास वह सब कुछ है जो मुझ स्वयं में नही है। खेर, जाने दो यह सब.. 


कल्पना की शांति, रात्रिचित्र की सुरभि

    ખરેખર, આજે ઉઘડતી ચંદ્રિકાનો છાંયડો શીતળતા તો અર્પી રહ્યો છે. ખુલ્લું મેદાન, મંદ વાયરો, ભેજવાળા તૃણોની ખુશબો.. મેદાન ને બીજે છેડે ચરતી ભેંસોના ગળે વાગતી ઘંટડી વચ્ચે સુર પુરાવતો ઘણે દૂર થી વા ભેગો ફંગોળાતો આવતો રેલ નો હોર્ન. યાદીઓ ફરી એક વાર ખોતરી રહી છે, કરડી રહી છે. કદાચ આ જ મારું આશ્રયસ્થાન છે. જ્યાં હું એને માણી શકું છું. મારી કલ્પનાઓ માં, કોઈ શાંત પ્રકૃતિ ના ખોળે, વહેતી નદીના શ્વેત રેતાળ પટ પર, તારા ખોળે માથું ઢાળેલ હું.. ન તું કંઈ કહેજે, ન હું કંઈ કહીશ.. છતાં બંને એકમેક ને સાંભળશું.. સાથે પ્રકૃતિને, પ્રકૃતિના ઈશારાને, આ અત્યારે કલકલતી ટીટોડી ને પણ.. હાં ફરી મળશું, કોઈ સુંદર દિવાસ્વપ્નમાં.. ફરી મળશું, જ્યારે જાગતા હશું..


शब्दों में दबी भावनाएं और समय के इशारे

    किसी का लिखा हुआ पढ़ना आसान है, उसे समझना थोड़ा मुश्किल, लेकिन शब्दसः उसकी भावना का अर्थ निकालना असंभव। क्योंकि हम पढ़ते है तब हमारे आसपास का वातावरण भी शायद उसे पढ़ रहा होता है। किसी के लेखन में से नवनीत या उसका इशारा भी कई बार हम चूक जाते है। मैं तो कभी भी किसी की गहन लेखनी या दबी बाते नही समझ पाता। शायद मैं भी ऐसा ही करता हूँ, अपने शब्दों को गूंथते हुए। 


पीयूष मिश्रा के गीत और एक छत की तन्हाई

    क्योंकि हम कभी सीधे सीधे अपनी भावना व्यक्त नही करते। हम चाहते है कि सामने वाला हमारे शब्दो से प्रभावित हो, वह खुद ही हमारे शब्दो मे से हमारी भावना को पहचाने, चाहे वह प्रेम हो, क्रोध हो या कामना। यही तो मुझ जैसे क्षणभंगुर लेखक का अंतर्द्वद्व है। समझना, सही से समझना बहुत मुश्किल है। वो पीयूष मिश्रा वाला गुलाल का गाना है न, "इक बगल में चांद होगा, इक बगल में रोटियां" मैं वास्तव में यही कल्पना कर रहा था कि कोई मेरे जैसा सरफिरा छत पर चंद्रमा को देखता हुआ रोटियां तोड़ रहा होगा। 


    हकीकत है, मैं नही समझता इशारे.. कभी नही समझा किसी की गूढ़ता, कभी नही जान पाया मर्म को.. लोग तो फिर भी कई इशारे देते है, समय का इशारा एक बार ही मिलता है, जो मैं बारबार चूकता हूं। आसमान में बिजलियाँ कड़क रही है, इला के आकर्षण में डूबा मेघ भूल चूका है खेत मे बड़ी हो रही फसलों को..!


इला और चकोर: प्रकृति की व्याख्या में प्रेम

यह बादलो से घिरे आसमान से भी चंद्रमा झांकना नही चूकता, कैसे चूक सकता है? चकोर की चिंता उसे भी तो होगी? और एक तुम हो, पता नही कौनसे जलधर के पीछे जा छिपे?


|| अस्तु ||


क्या आपने कभी अपने भीतर के डर को किसी से कहने की हिम्मत की है?
नीचे कमेंट करें — क्या आपको भी कभी अपना मुखौटा उतारने का मन हुआ है?
और यदि यह डायरी आपको छू गई हो, तो इसे किसी ऐसे के साथ ज़रूर साझा करें जिसे समझ की नहीं, साथ की ज़रूरत है…

और भी पढ़ें:

"Same Thing: Desire, Emotion and Laziness"
 कई बार इच्छा होती है, भावना भी होती है, लेकिन कुछ करने का मन नहीं होता... क्या यह आलस्य है या कोई और परत?
यहाँ पढ़ें पूरी डायरी


#अकेलापन #भावनात्मक_डायरी #InnerConflict #MaskAndReality #SelfAcceptance #रात_और_चाँद # GujaratiSoul #प्रेम_और_मौन #UnsaidEmotions #Dilayari 

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)