Buy Me a Coffee

Buy Me a Coffee

अगर मेरी लेखनी आपके मन तक पहुँचती है, तो उसकी अगली पंक्ति लिखने में अपना छोटा-सा साथ दीजिए।


प्रिय पाठक!

वर्ष २०२२ में जब यह ब्लॉग शुरू किया था, तब मैंने केवल इतना सोचा था कि अपने मन की बातें कहीं संजोता रहूँ। यह ब्लॉग किसी योजना का हिस्सा नहीं था, न ही किसी प्रसिद्धि की इच्छा का। यह तो बस मेरे और मेरे शब्दों के बीच की एक शांत बातचीत थी।

लेकिन देखते-देखते इस यात्रा को तीन वर्ष बीत गए। इन वर्षों में केवल समय ही नहीं बदला... मैं भी बदला हूँ। मेरी सोच बदली। मेरे अनुभव बदले। और मेरी लेखनी भी।

इस सफर में...

✦ कभी गजा के साथ विषैले संवाद हुए।

✦ कभी फिल्मों पर अपने विचार लिखे।

✦ कभी विदेश नीति के गलियारों में भटका।

✦ कभी मधुमालती की खुशबू शब्दों में उतारी।

✦ और प्रियंवदा को सम्बोधित करती मेरी कलम यूँ ही चलती रही।

📖

2022

यात्रा की शुरुआत

✍️

Daily Writing

निरंतर लेखन

❤️

Readers

आप जैसे साथी

सच कहूँ तो... कई दिन ऐसे भी आए, जब पूरा दिन विचारशून्य रहा। लेकिन उन दिनों में भी मैंने उसी खालीपन को शब्द दे दिए। धीरे-धीरे समझ आया कि लेखन आदत नहीं... एक साधना है।

☕ Support My Writing

यदि आप इस लेखन यात्रा में मेरे साथ चलना चाहते हैं, तो एक छोटी-सी कॉफ़ी के माध्यम से मेरा सहयोग कर सकते हैं।

आपकी एक कॉफ़ी...
मुझे और लिखने,
और जीने,
और आपसे जुड़े रहने की ताक़त देती है।

☕ Buy Me a Coffee

(बटन पर क्लिक करके आप सीधे Buy Me a Coffee पेज पर पहुँच जाएंगे।)


❤️ धन्यवाद!

आप पढ़ते हैं — यही मेरे लिए सबसे बड़ा पुरस्कार है।

दिलावरसिंह

"दिलायरी" की हर बात दिल से निकलती है...

और उम्मीद है, किसी दिल तक पहुँचती भी होगी।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)