प्रियम्वदा !

वातावरण में एक त्यौहारों का उल्लास है। दिवसभर चुभने वाली धूप जरूर होती है, लेकिन शाम को जब ग्राउंड में चक्कर काटने जाता हूँ, तो मौसम का एक ठंडापन भी अनुभव होता है। मेरी प्रिय सर्दियाँ लौट रही है। विश्वभर में व्याप्त आंदोलनों की एक चिंगारी जैसे मेरे भीतर भी पनप रही है। मुझे भी कईं मामलों में अन्याय अनुभव हो रहा है। मेरी चुनिंदा अक्षमताओं के प्रति, मुझ में भी एक विरोध उठने को प्रयास करता है। लेकिन मजबूत सरकारों की ही तरह वह आंदोलन कुचल दिया जाता है।

अकेले घूमने की योजना और मन की दुविधा

मेरे मन में बार बार एक टीस उठ रही है, कहीं दूर घूमने चले जाने की। कईं सारे प्लान्स बन रहे है, बिगड़ रहे है। एक यह ख्याल भी उठता है, कि अकेले ही निकल पड़ने में क्या समस्या है? पर है, कईं सारी है। टिकट्स की अनुपलब्धता, बसों के इंतजार में बस अड्डे का शोर, और मजबूत होंसलों पर पानी फेरती खर्चों की तालिका। मैं कूद पड़ने के बजाए, एक योजनाबद्ध तरिके से चलने में आजकल ज्यादा मानता हूँ। हालाँकि योजना बनाना अपने आप में कीमती समय को खा जाने वाली प्रक्रिया है।

कभी पत्ते के साथ गोवा का प्लान बन रहा है, तो कभी ओफ्फिसिये पुष्पा के साथ उदयपुर के। और अगर प्लान a और b दोनों ही साकार न हुए, तो प्लान c - अकेले बाइक ट्रिप का - भी एक पिटारे में पड़ा पड़ा मुस्कुरा रहा है। पर इस बार तो भीतर से एक और सम्भावना उठती दिख रही है, कहीं भी न जाने की। कहीं भी नहीं।

बिहारी बाबू और एक दिलचस्प वाकिया

आज एक बड़ा रोचक वाकिया हुआ। मैं जिस संस्थान में कार्यरत हूँ, वहां एक पुराने व्यापारी का आना-जाना है। मूलतः बिहार से है वह, और वर्षों से यहीं स्थायी है। बिहारी होने के साथ साथ बड़ा मजाकिया स्वाभाव का व्यक्तित्व है उनका, और बिहारी शब्द को अपने आप से जोड़ने से वे बड़े कतराते है। हालाँकि उनके नाम के साथ ही बिहारी शब्द बहुत शुरू से ही जुड़ चूका है। बिहारी शब्द कईं बार हीनताबोध कराने के लिए उपयोग में लिया जाता रहा है।

ट्रांसपोर्टर लड़के की नाराज़गी

तो वाकिया ऐसा हुआ, कि एक ट्रांसपोर्टर लड़का मेरे पास बिल लेने आया था। और बिलिंग व्यवहार से जुड़ा कोई कागज़ात वह बना रहा था। उतने में यह बिहारी बाबू आ धमके। अपने रोबीले अंदाज़ में, और कड़े वाक्यों के साथ उस ट्रांसपोर्टर लड़के पर अपना रौब जमाने लगे। हालाँकि उनकी बोलने की छटा यही है, पर अनजान व्यक्ति को उनका यह अंदाज़ थोड़ा कड़ा, और रूखा लगता है। ट्रांसपोर्टर लड़के को बिहारी बाबू द्वारा दिए गए कड़े निर्देश कुछ खटके, जो उसने बिहारी बाबू के जाने के पश्चात मुझसे निवेदित किये।

जब मैं भी नौकरी की तलाश में था

एक तरफ मुझे उस लड़के की नादानी पर हंसी भी छूट रही थी, और वहीँ उस पर सहानुभूति भी आ रही थी। क्योंकि कुछ वर्षों पूर्व उस लड़के की स्थिति में, मैं भी रहा था। उस समय मैं इस क्षेत्र में बिलकुल ही अनुभवहीन और नौकरी की तलाश में भटक रहा था। संजोगवशात किसी अन्य संस्थान में नौकरी की पूछताछ के लिए मैं पहुंचा था, और यह बिहारी बाबू वहां किसी व्यापारी सौदे के चक्कर में मुझसे टकरा गए। संस्थान के मालिक के बजाए यह बाबू ही मेरे इंटरव्यू के नाम पर कड़ी पूछताछ करने लगे। उस समय मैं भी निर्भीक और स्पष्ट वक्ता था। तो मेरे तेवर इस बाबू की नज़र में बैठ गए होंगे। हालाँकि उस संस्थान में तो मेरे लायक कोई काम तब न था।

बात करने का तरीका और हमारा व्यवहार

खैर, इस लड़के ने बिहारी बाबू की गैरहाजरी में मुझसे उस बिहारी बाबू का परिचय पूछा, और अपनी नाराज़गी व्यक्त करते गुजराती में कहा, "अब यह भैया लोग इस तरीके से बातें करेंगे? आपका क्या कहना है? मैं इसे कुछ सूना दूँ?"

पहले पहल तो मैंने उसकी इस नादानी को नजरअंदाज किया। लेकिन जब उसने दूसरी-तीसरी बार वही बात दोहराई, तो मैंने कह ही दिया, "तेरा शेठ उसे बार बार फोन करके काम मांग रहा था, इस बिहारी ने तुम्हे काम दिया है। और रही बात उसके बात के अंदाज़ की, तो कईं लोगों का बोलने का तरीका ही ऐसा होता है, कि लोगों को पसंद न आए। पर इस पसंदगी-नापसंदगी से किसी के साथ कभी व्यवहार तो नहीं बिगाड़ लेना चाहिए?"

उस लड़के को मेरी यह बात थोड़ी कड़वी जरूर लगी, पर शायद गले से उतर गयी।

समय के साथ बदलते रिश्ते

अक्सर हमें जीवन में ऐसे लोग मिलते है, जो थोड़े मजाकिया तो होतें है, लेकिन उनका मजाक हमें जरा भी रास नहीं आता। हम उनसे दूर हो जातें है। शुरू शुरू में इस बिहारी बाबू से मैं भी कतराता था। लेकिन समय के साथ, आज उन बिहारी बाबू से मेरी अच्छी मैत्री है।

चलो फिर प्रियम्वदा ! विदा दो,

शुभरात्रि,

२७/१०/२०२६

|| अस्तु ||


आपकी क्या राय है?

क्या आपके जीवन में भी कभी ऐसा व्यक्ति आया है, जिसका बात करने का तरीका आपको शुरुआत में पसंद नहीं आया, लेकिन समय के साथ उससे अच्छे संबंध बन गए? अपने अनुभव कमेंट में जरूर साझा करें।

ऐसी ही व्यक्तिगत डायरी, जीवन के अनुभवों और विचारों से जुड़ी दूसरी पोस्ट पढ़ने के लिए ब्लॉग पर आते रहें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

1. इस पोस्ट में किस विषय पर चर्चा की गई है?

इस पोस्ट में अकेले घूमने की योजना, मन की दुविधाओं, कार्यस्थल पर हुई एक घटना और लोगों के व्यवहार को समझने के अनुभव का वर्णन है।

2. लेखक अकेले घूमने जाने को लेकर क्या सोचता है?

लेखक अकेले बाइक ट्रिप पर जाने की संभावना पर विचार करता है, लेकिन टिकट, यात्रा की सुविधाओं और खर्चों जैसी व्यावहारिक चुनौतियों को भी ध्यान में रखता है।

3. बिहारी बाबू की घटना से क्या बात सामने आती है?

यह घटना बताती है कि किसी व्यक्ति का बात करने का तरीका पसंद न आने पर भी उसके साथ व्यवहार बिगाड़ने से पहले उसकी परिस्थिति और व्यवहार के पीछे के कारणों को समझना उपयोगी हो सकता है।

4. क्या समय के साथ किसी व्यक्ति के प्रति हमारी राय बदल सकती है?

हाँ, समय और परिचय बढ़ने के साथ किसी व्यक्ति को समझने का हमारा नजरिया बदल सकता है। लेखक का बिहारी बाबू के साथ अनुभव इसका एक उदाहरण है।


📖 थोड़ी देर और ठहरो प्रिय पाठक,


📬 मुझसे जुड़े रहिए

हफ्ते में एक बार, बिना किसी स्पैम के, एक नया किस्सा आपके ईमेल पर।

📸 Instagram पर मुलाकात: @Dilawarsinh – ज़िंदगी की झलकियां और रोज़ के अपडेट्स।

💛 Support the Writer

Buy me a coffee