AI की मदद से ब्लॉगिंग, जीवन और बदले की भावना
प्रियम्वदा !
पहले तो अपने पिछले कुछ दिनों का यदि अहवाल दू, तो आजकल यूट्यूब पर गेमिंग वीडियोस बहुत ज्यादा देख रहा हूँ। एक गेम है, फार्मिंग सिम्युलेटर। पता नहीं कौनसा चस्का चढ़ा है मुझे। लगातार, कितने ही दिनों से मैं बस देखे जा रहा हूँ। हाँ, बिच में कुछ दिन फिर से ऐसे बीते, जिसमे मैं फिर से एक बार मेरे इष्ट से नाराज़ हुआ। और मैंने उनके वहां जाना छोड़ दिया है। मेरा और उनका चलता रहता है। वे तो मैं जाता हूँ, तब भी मौन रहते हैं, और नहीं जाता हूँ तब भी। उनकी मर्ज़ी, मुझे क्या?
AI ने ब्लॉगिंग को कितना आसान बना दिया
आजकल फिर से ग्राउंड में पत्ता आने लगा है। पत्ता भी अब परेशां करने लगा है मुझे। गधा हमेशा मुझे हटाकर ही बैठता है। किसी दिन मैं गड्ढे में गिरूंगा तो वहां भी वह मुझे हटाकर खुद गिरेगा। गजा आजकल फिर से शायद सूरा के चंगुल में जा रहा लगता है मुझे। पर अब वह मुझसे भी बात छिपाने में कामयाब रहता है। हमारी तिकड़ी शायद अब प्रौढ़ हो रही है? या जीवन के जंजाल में फंसती जा रही है। आज प्लान तो है फिर से एक बार ग्राउंड में एक साथ बैठना है, बस बैठना है। और जानता हूँ, थोड़ी देर पत्ते की खिंचाई होगी, जब तक वह जल भून न जाए।
ChatGPT और Gemini के साथ मेरा अनुभव
स्नेही तो अपनी ही दुनिया में इतना ज्यादा व्यस्त हो चला है, कि अब तो मुझे भी डिस्टर्ब करने का मन नहीं करता। अब उन्हें अपनी कोई पोस्ट नहीं भेजता। अब तो यह पोस्ट्स लिंक्स इंस्टा की स्टोरी पर भी नहीं चढ़ती। नीरस होता जा रहा हूँ मेरे इस ब्लॉग के प्रति। पर हाँ, इस दरमियान मैंने दो काम किए। एक तो अपने इस ब्लॉग पर 'About Me' पेज को अपडेट कर दिया। और एक अपडेट किया 'Buy Me a Coffee' पेज को। वैसे इन दोनों पेजेज को Ai की मदद से डिज़ाइन किया गया है। हालाँकि CHATGPT तो बर्बाद चीज लगी मुझे। फ्री यूजर हूँ शायद इस कारण। लेकिन जैमिनी मुझे सही लगा।
ब्लॉग की Featured Image बनाने का बदलता तरीका
मैं जब भी अपनी पोस्ट लिखकर पब्लिश करता हूँ, उससे पूर्व उस पोस्ट में एक फीचर्ड इमेज का उपयोग जरूर से करता हूँ। पहले घनघोर महेनत लगती थी एक फीचर्ड इमेज तैयार करने में। क्योंकि मेरे इस ब्लॉग का एक करैक्टर तो फिक्स्ड है। उसे मैं नहीं चेंज करता। तो क्या होता था, उसका फेस अलग अलग कार्टून करैक्टर पर मुझे फिट करने पड़ते थे, तो कईं बार बॉडी लैंग्वेज कुछ और कहती थी, और फेस एक्सप्रेशंस कुछ और। इस कारण बड़ी समस्या होती थी, और कईं बार एक ही इमेज को अलग अलग पोस्ट्स में उपयोग में लेना पड़ता था।
अब AI ने मेरी वह समस्या ही हल कर दी। अब मैं CHATGPT से इमेज का PROMPT लिखवाता हूँ, और जैमिनी से इमेज बनवाता हूँ। CHATGPT थोड़ा मूर्ख तो है वैसे। उसे कईं बार समझाने के बाद भी वह खुद से इमेज बनाने लगता है। कितनी ही बार अपने आदेश को ठीक करने के बाद वह PROMPT लिखकर देता है। जैमिनी अच्छा इमेज बना देता है, पर कभी कभी वह भी मूल करैक्टर को बदल देता है। उसे भी फिर २-३ बार समझाने पर काम कर देता है।
आदत और लत में आखिर फर्क क्या है?
प्रियम्वदा, मैं कईं बार सोचता हूँ, तुम मेरी आदत हो या लत? दोनों में ज्यादा तफावत नहीं है, लेकिन तब भी आदतों में सुधार की गुंजाईश होती है, लेकिन लत नहीं बदलती कभी। मैं चाहता हूँ तुम मेरी लत हो जाओ। मेरी ढेर सारी लतों में से एक। आदत बनती बिगड़ती है। लत हमेशा साथ रहती है। लत को केवल काबू किया जा सकता है, जबकि आदत तो छुड़ाई जाती है। दारु की लत छुड़वाते हैं न लोग, नहीं छूटती। आदतें अच्छी बुरी दोनों होती है, पर लत..? लत को हमेशा से इस समाज ने कोसा है। तुम मेरी लत बनो, मुझे फर्क नहीं पड़ता। फर्क भी उन्हें पड़ता है, जिनका कुछ दांव पर लगा हो। मेरे तो शब्द भी मेरे अपने नहीं, तो मुझे क्या फर्क पड़ेगा?
बदले की भावना इंसान को कहाँ ले जाती है?
तुम्हे पता है लोग कईं बार बस बदला लेने को इतने उतारू क्यों होते है? क्योंकि उन्हें उस बदले को बार बार याद दिलाया जाता है। कभी कोई तंज कस लेता है, कभी किसी दृश्य में अदृश्य परछाई उभर आती है। कुछ लोग बदले को पालते है, अपने भीतर ही भीतर उसे इतना ज्यादा पाल लेते हैं, कि फिर खुद की अंतरात्मा भी बदले के अलावा कुछ देख नहीं पाती। बात गहरी है क्या यह? नहीं, छिछरी है। गहराई तो भावना में होती है, बातें तो बस जरिया है, भावना प्रकट करने का। पर क्या बदला पूरा हो जाने पर कोई शांति मिलती होगी? या फिर क्या शांत दीखते लोगों के पास बदले की कोई भावना नहीं होगी?
क्या हर बदला पूरा होना जरूरी होता है?
क्या हो अगर कोई समय ही चूक जाए बदला लेने का? या फिर कोई चाहकर भी बदला न ले पाए? क्या बद्दुआ को भी बदले में गिना जा सकता है? क्योंकि कमजोर लोग तो बद्दुआ देकर उपरवाले पर छोड़ देते हैं। और अगर ऊपरवाला कहीं और जगह व्यस्त हुआ, और उसने भी बदला न लिया तो? या फिर उपरवाले पर छोड़ा गया दायित्व पूरा हुआ कि नहीं यह जानने वाला ही न रहा तो? तो क्या वह बदला पूरा हुआ माना जाएगा?
आएं.. यह सब क्या लिख दिया है मैंने? आजकल बिना पिए भी मैं इस तरह की बकवास करने लगा हूँ क्या? पर एक मिनट, मैं इस बदले-गाथा तक पहुंचा ही कैसे? मैं तो शांति और सन्नाटे का साधक हूँ, थोड़ा बेपरवाह भी। पता नहीं, कौन मन खटखटा गया।
शुभरात्रि,
०२/०७/२०२६
|| अस्तु ||
प्रिय पाठक,
यदि यह लेख आपको सोचने पर मजबूर करता है, तो अपनी राय कमेंट में अवश्य लिखें। ऐसे ही आत्ममंथन, पुस्तक समीक्षा और जीवन से जुड़े लेख पढ़ने के लिए ब्लॉग को सब्सक्राइब करना न भूलें।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
AI ब्लॉगिंग में कैसे मदद करता है?
AI कंटेंट आइडिया तैयार करने, SEO सुधारने, लेखन को व्यवस्थित करने और फीचर्ड इमेज के लिए प्रभावी प्रॉम्प्ट बनाने में काफी मदद करता है।
ChatGPT और Gemini में क्या अंतर है?
ChatGPT लेखन, संपादन और विचार विकसित करने में उपयोगी है, जबकि Gemini कई बार इमेज जनरेशन और विजुअल आउटपुट में बेहतर परिणाम देता है।
Featured Image के लिए AI Prompt क्यों जरूरी होता है?
एक स्पष्ट और विस्तृत AI Prompt इमेज जनरेशन टूल को आपकी कल्पना के अनुसार सटीक और आकर्षक चित्र बनाने में सहायता करता है।
क्या बदले की भावना मन को शांति देती है?
बदले की भावना कुछ समय के लिए संतोष दे सकती है, लेकिन अधिकांश मामलों में यह मन को लंबे समय तक अशांत बनाए रखती है। स्थायी शांति अक्सर क्षमा और स्वीकार्यता से मिलती है।
आदत और लत में क्या अंतर होता है?
आदत एक ऐसा व्यवहार है जिसे समय और प्रयास से बदला जा सकता है, जबकि लत व्यक्ति पर अधिक गहरा प्रभाव डालती है और उससे बाहर निकलने के लिए अधिक आत्मनियंत्रण तथा प्रयास की आवश्यकता होती है।
#AI #ChatGPT #Gemini #Blogging #HindiBlog #AIArt #FeaturedImage #PersonalBlog #Writing #SelfReflection #Revenge #LifeThoughts #DilawarSinh #Priyamvada
