Introvert vs Extrovert – कौन है बेटर?
प्रियम्वदा !
कल एक बहस छिड़ गयी थी। दो-तीन बढ़िया सवाल टकराए, क्या इंट्रोवर्ट होना वीकनेस है? क्या एक्सट्रोवर्ट ही सक्सेसफुल होते है? हमारे यहाँ तो कहावत भी है, 'बोलेगा उसका माल बिकेगा'.. अब सोचता हूँ, इसी मुद्दे पर आजकी दिलायरी लिख लूँ। रियलिटी vs परसेप्शन.. वास्तविकता या धारणा। अब है तो दोनों ही तरीके ही... कोई अंतर्मुखी होता है, कोई बहिर्मुखी। सबका अपना तरीका है।
अंतर्मुखी या इंट्रोवर्ट क्या होता है?
सरल शब्दों में कहूं तो, इंट्रोवर्ट वह व्यक्ति है, जो शांति, अकेलेपन, और कम लोगों के साथ रहना पसंद करता है। उसे अकेलेपन में अधिक आनंद आता है। लोगों में घुलने-मिलने से थोड़ी दूरी बनाता है। लेकिन उसकी एनर्जी का स्त्रोत अकेलापन और शांति होता है। वह हमेशा गहरे विचारों में रहता है, और उसकी अवलोकन शक्ति (observation) बहुत मजबूत होती है। वह बहुत कम लोगों से कनेक्शन रखता है, लेकिन वह संबंध बहुत गहरा होता है।
बहिर्मुखी या एक्सट्रोवर्ट क्या होता है?
जो व्यक्ति किसी अनजान से भी बेझिझक बात कर सकें, लोगों के साथ तुरंत ही घुल मिल जाए, और बहुत जल्दी अपनी भावनाओं को एक्सप्रेस कर सके, वह होता है एक्सट्रोवर्ट। बहिर्मुखी लोगों को सामाजिक संपर्क से एनर्जी मिलती है। वे तुरंत किसी अनजान से बात करने लगते है। बड़ी तेज नेटवर्किंग कर लेते है। अभिव्यंजक स्वाभाव होता है इनका, और इनमे निर्णयशक्ति बड़ी त्वरित होती है, कभी कभी आवेगशील निर्णय भी ले लेते है।
Introvert vs Extrovert
- Energy source
- इंट्रोवर्ट = अकेले रहकर खुश रहते है।
- एक्सट्रोवर्ट = लोगों के बिच रहने में ज्यादा आनंदित होतें है।
- Communication style
- इंट्रोवर्ट = कम बोलते है, लेकिन पूरा सोच विचारकर बोलते है।
- एक्सट्रोवर्ट = एकदम सरलता से तुरंत बात करते है।
- Thinking vs Action
- इंट्रोवर्ट = एक्शन लेने से पूर्व बहुत ज्यादा सोच-विचार करते है।
- एक्सट्रोवर्ट = कभी कभी बिना सोचे समझे ही एक्शन ले लेते है।
- Friend circle
- इंट्रोवर्ट = छोटा, लेकिन बहुत गहरे सम्बन्धो वाला।
- एक्सट्रोवर्ट = बड़ा, और विविधतापूर्ण मित्रमंडल।
- Alone time vs Social time
- इंट्रोवर्ट = अपना ज्यादातर समय एकांत में रहना पसंद करता है।
- एक्सट्रोवर्ट = ज्यादा समय लोगों के साथ व्यतीत करना पसंद करते है।
- Work style
- इंट्रोवर्ट = शांत वातावरण में बेहतर ध्यान केंद्रित करते है।
- एक्सट्रोवर्ट = टीमवर्क और ग्रुप एक्टिविटीज में जल्दी चमकते है।
- Expression
- इंट्रोवर्ट = अपनी भावनाएं अपने भीतर रख सकतें है।
- एक्सट्रोवर्ट = अपनी भावनाएं व्यक्त कर देते है।
इंट्रोवर्ट होने के लाभ..
एक्सट्रोवर्ट होने के लाभ..
सबसे बड़ी उपलब्धि है, एक अच्छी पकड़ होना नेटवर्किंग पर। इन्हे पब्लिकली बात करने में, बोलने में कोई समस्या या झिझक नहीं होती। इनमे नेता के गुण होते है। और त्वरित कार्यवाही करने की क्षमता होती है।
Common Myths
इंट्रोवर्ट लोग शर्मीले होते है, यह गलत है। वे बस अन्य व्यक्ति से बेमतलब बात करना नहीं चाहते है। एक्सट्रोवर्टस हमेशा आत्मविश्वास से परिपूर्ण होते है, यह भी गलत है। एक्सट्रोवर्टस को भी अपने कुछ निर्णयों पर अविश्वास होता है। इंट्रोवर्टस सामाजिक नहीं होते, यह गलत है। इंट्रोवर्ट लोग बस कम लोगो के साथ संबंध रखते है, ताकि अपने एकांत में मशगूल रह सके। एक्सट्रोवर्टस गहरे नहीं होते, यह बात भी गलत है। एक्सट्रोवर्टस भी गहरे होते है। वे बस थोड़े जल्दी व्यक्त हो जाते है।
विज्ञान क्या कहता है?
विज्ञान के अनुसार इंट्रोवर्ट या एक्सट्रोवर्ट कोई चॉइस नहीं। बल्कि यह एक व्यक्तित्व विशेषता है। इंट्रोवर्टस का दिमाग गहरी सोच, कल्पना - इन सब में ज्यादा एक्टिव रहता है। और एक्सट्रोवर्टस का एक्साइटमेंट, एक्टिविटीज़ में ज्यादा एक्टिव रहता है। दिमाग में होते डोपामाइन के स्त्राव के मामले में एक्सट्रोवर्टस बहुत जल्द एक्साइट हो जाते है, सामाजिकता, जोखिम जैसी बातों में उन्हें मजा आता है। जबकि इंट्रोवर्टस डोपामाइन के प्रति थोड़े सेंसिटिव होते है। इस लिए उन्हें ज्यादा भीड़भाड़ अभिभूत कर देती है।
इंट्रोवर्टस ऊर्जा को बचाकर चलते है। और एक्सट्रोवर्टस ऊर्जा को बहुत जल्दी लोगो में इंटरेक्शन करके खर्च करके वापिस पा लेते है। यह वंशानुगत भी होता है। कुछ रिसर्च कहती है, कि यह व्यक्तित्व का प्रकार जेनेटिक भी होता है। इन्शोर्ट विज्ञान के अनुसार इंट्रोवर्ट या एक्सट्रोवर्ट - दोनों में से आपस में कोई ऊपर-निचे नहीं है, यह बस तरीका है, अभिव्यक्ति का।
रियल लाइफ उदहारण
इंटरनेट के अनुसार, अल्बर्ट आइंस्टाइन, बिल गेट्स, मार्क झुकरबर्ग, एलोन मस्क इत्यादि लोग इंट्रोवर्टस है। पर इन्होने दुनिया को बहुत कुछ दिया है। वहीँ बराक ओबामा, नरेंद्र मोदी, द्वयेन जोंसन इत्यादि लोग एक्सट्रोवर्टस है। इनमे लोगो पर एक अच्छी पकड़ होती है। वे अच्छे वक्ता होते है।
आजीविका : कौन किस फील्ड में बेहतर?
- इंट्रोवर्टस = लेखक, डिज़ाइनर, प्रोग्रामर, एनालिस्ट
- एक्सट्रोवर्टस = सेल्स, मार्केटिंग, लीडरशिप,
लेकिन यह भी पूर्ण सत्य नहीं है। यहाँ भी अपवाद होते है। आखिरकार स्किल सबसे बड़ी है। अगर किसी इंट्रोवर्ट ने वक्तृत्व की कला हांसिल कर ली, तो वह भी एक अच्छा लीडर बन सकता है।
AMBIVERT = तृतीय वर्ग
एक्सट्रोवर्ट और इंट्रोवर्ट के अलावा एक और तृतीय वर्ग भी है। AMBIVERT.. लगभग सबसे ज्यादा संख्या में यही लोग होते है। समय संजोग के अनुसार यह लोग अपना बर्ताव बदलते है। यह लोग मिक्स होते है, थोड़े इंट्रोवर्ट, और थोड़े एक्सट्रोवर्ट। मुझे पहले लगता था, कि मैं इंट्रोवर्ट हूँ। लेकिन आज मैं समझ रहा हूँ, कि मैं एम्बीवर्ट हूँ। भले ही मुझे एकांत पसंद है। मुझे भीड़ के कलशोर से ज्यादा एकांत की शांति पसंद है। लेकिन जब मुझे जरुरत पड़ती है, तो मैं किसी अनजान से भी बातचीत की शुरुआत कर सकता हूँ।
कौन बेहतर है?
बेहतर हमेशा स्थिति होती है, इंट्रोवर्ट या एक्सट्रोवर्ट नहीं। दोनों के तरीके जरूर अलग है, लेकिन दोनों परिस्थिति पर निर्भर है। सच्चे मायने में तो बैलेंस - संतुलन ही सबसे बेहतर है। वो अंग्रेजी में कहते है न, सेल्फ अवेयरनेस इज़ की (key).. बस.. खुद को खुद के नजरिये से पहचानना ही बेहतरीन है।
निष्कर्ष
हमें खुद के व्यक्तित्व को किस तरह निखारना है, यह हमें खुद ही तो तय करना पड़ता है। किसी और के साथ हमें अपने आप की तुलना करनी जरुरी नहीं है। स्व-विकास के दोनों तरीके सही है। दोनों के मिज़ाज़ जरूर अलग है, लेकिन है तो केवल व्यक्तित्व का प्रकार ही। समस्या तब उत्पन्न होती है, जब तुलना की जाती है। वास्तव में तो इंट्रोवर्ट अपने क्षेत्र में माहिर है, एक्सट्रोवर्ट अपने। हमें किस तरफ जाना है, और हमारा रास्ता क्या होगा, यह हमारे व्यक्तित्व में होते बदलाव पर आंशिक निर्भर हो सकता है बस।
शुभरात्रि।
०९/०४/२०२६
|| अस्तु ||
प्रिय पाठक !
Dilayari पढ़ते रहिए, नए पत्र सीधे आपके Inbox में आएंगे:
और भी पढ़ें:
- असफलता: अंत नहीं, एक नया आरम्भ || Life Failure Story
- क्या हर मोड़ टर्निंग पॉइंट होता है? | स्वतंत्रता से स्वच्छंदता तक मेरी कहानी
- ધ રામબાઈ નવલકથા રિવ્યુ | જીતેશ દોંગા ની સત્યઘટના આધારિત પ્રેરણાદાયક કહાની
- आज के समय में गैस सिलिंडर की खुशी वर्ल्ड कप जीत से ज्यादा क्यों है?
- कच्छ से माउंट आबू और अम्बाजी तक: एक रोमांचक रोड ट्रिप अनुभव
#IntrovertVsExtrovert #IntrovertMeaning #ExtrovertMeaning #Ambivert #PersonalityType #SelfAwareness #HindiBlog #DilSeLikha #Mindset #PersonalGrowth

